Patrika
Ratan Tata : छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने रतन टाटा के निधन पर कहा अपूर्णीय क्षति
Patrika
Ratan Tata : टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा (Ratan Tata) का 9 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को रायपुर (Raipur) में कहा कि देश में उद्योग जगत को आगे बढ़ाने में रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया। उनका निधन (Demise) देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।